Worldwide Covid-19 Pandemic Update: विश्वभर में कोरोना महामारी के मामले हुए 1.11 करोड़ के पार, संक्रमितों का आकंडा 5.28 लाख से अधिक
आईएएनएस जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.11 करोड़ से अधिक हो गई है. वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 528,000 से अधिक हो गई हैं. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 44,283, इटली 34,854, मेक्सिको 30,366, फ्रांस 29,896, स्पेन 28,385, भारत 18,655, ईरान 11,408, पेरू 10,412 और रूस 10,011 हैं.