डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आ रही है सेट की याद, शेयर की फोटो
कोरियोग्राफर-फिल्मकार रेमो डिसूजा को सेट पर रहने की याद सता रही है और वह यह सोच रहे हैं कि उन्हें सेट पर जाने को कब मिलेगा. रेमो ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने लिखा, "हर कोई - क्या हुआ?? मैं - कब चालू होगा यार???? सेट पर रहने की याद आ रही है."
कोरोनावायरस के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे देशभर में लॉकडाउन के आदेश दिए गए थे. जिस वजह से फिल्म, टीवी सीरियल्स और वेब सीरिज की शूटिंग बंद हैं. तीन महीने से ज्यादा लॉकडाउन चल रहा हैं ऐसे में अब बॉलीवुड सितारों को अपने सेट की याद आ रही हैं. इसी बीच कोरियोग्राफर-फिल्मकार रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को सेट पर रहने की याद सता रही है और वह यह सोच रहे हैं कि उन्हें सेट पर जाने को कब मिलेगा.
रेमो ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने लिखा, "हर कोई - क्या हुआ?? मैं - कब चालू होगा यार???? सेट पर रहने की याद आ रही है." उन्होंने इसके साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह सेट पर बैठे किसी ²श्य को फिल्माने का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़े: लॉकडाउन में वरुण धवन को आ रही है सेट पर शूटिंग करने की याद
रेमो बॉलीवुड के एक जाने-माने कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने सलमान खान अभिनीत 'रेस 3' के अलावा 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2', और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' जैसी फिल्में निर्देशित भी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

