बॉलीवुड

भारतीय परिधान को बेहद ही क्लासी मानती हैं एक्ट्रेस एवलिन शर्मा

जर्मन-भारतीय अभिनेत्री एवलिन शर्मा को भारतीय परिधान बहुत पसंद हैं. वह विभिन्न रंगों के भारतीय परिधानों में अपनी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं. देसी लुक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं कनाडा में थी, तब मैंने ये लुक ट्राई किया था और मुझे लगता है कि यह मुझ पर जंचता है.

भारतीय परिधान को बेहद ही क्लासी मानती हैं एक्ट्रेस एवलिन शर्मा
एवलिन शर्मा (Photo Credits: Instagram)

जर्मन-भारतीय अभिनेत्री एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) को भारतीय परिधान बहुत पसंद हैं. वह विभिन्न रंगों के भारतीय परिधानों में अपनी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं. उन्होंने कहा, "अभी करने के लिए कुछ खास नहीं है. लिहाजा, मैं अलग-अलग लुक ट्राई कर रही हूं. भारतीय परिधान मुझे बहुत पसंद हैं. वो बहुत ही क्लासी होते हैं. बतौर अभिनेत्री हमें अपने लुक्स के साथ प्रयोग करने की जरूरत होती है और यह हमें हमेशा काम आता है. इसके अलावा ये हमें सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए अच्छी सामग्री भी देता है."

देसी लुक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं कनाडा में थी, तब मैंने ये लुक ट्राई किया था और मुझे लगता है कि यह मुझ पर जंचता है." यह भी पढ़े: एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने ऑस्ट्रेलियाई बॉयफ्रेंड से की सगाई, इंटिमेट फोटो शेयर करके दी खुशखबरी

 

View this post on Instagram

 

What’s your one wish? ✨

A post shared by Evelyn Sharma (@evelyn_sharma) on

एवलिन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2012 में 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से की थी। इसके बाद उन्हें 'नौटंकी साला', 'ये जवानी है दीवानी', 'यारियां' और 'साहो' जैसी फिल्मों में देखा गया।

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).