बॉलीवुड

Evelyn Sharma ने अपनी बेटी को Breast Feeding कराते हुए शेयर की बेहद क्यूट फोटो, दिखा मां-बेटी का प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा इन दिनों अपने मदरहुड के पलों का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने पिछले साल एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने एवा रखा है.

Evelyn Sharma ने अपनी बेटी को Breast Feeding कराते हुए शेयर की बेहद क्यूट फोटो, दिखा मां-बेटी का प्यार
एवलिन शर्मा (Photo Credits: Instagram)

Evelyn Sharma Breast Feeding Her Daughter Ava: बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा इन दिनों अपने मदरहुड के पलों का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने पिछले साल एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने एवा रखा है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आज एक बेहद एडोरेबल फोटो शेयर की है जिसमें वो एव को स्तनपान कराती हुई नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जब आपको लगता है कि आपने एक दिनचर्या तय कर ली है और फिर आपको क्लस्टर फीडिंग कराना पड़े." बता दें कि छोटे बच्चों को कुछ-कुछ समय के अंतराल में लगातर दूध पिलाने की क्रिया को ही क्लस्टर फीडिंग कहा जाता है. ये अक्सर नन्हें शिशुओं के लिए क्या जाता है ताकि वे सेहतमंद रहे और वे शांति से आराम कर सकें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Evelyn Sharma (@evelyn_sharma)

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस Evelyn Sharma ने अपनी बेटी Ava को स्तनपान करते हुए शेयर की Cute Photo, Breast Feeding पर कही ये अहम बात

एवलिन ने अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोग मां बेटी के इस प्यारभरे रिश्ते की प्रशंसा कर  रहे हैं तथा फोटो पर अपना भरपूर प्रेम बरसा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है और लोग भी इसकी चर्चा कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).