Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़ें 1.29 करोड़ के करीब, 5.68 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1.29 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 568,000 से अधिक हो गई हैं. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (44,904), मेक्सिको (35,006), इटली (34,954), फ्रांस (30,007), स्पेन (28,403), भारत (22,674), ईरान (12,829), पेरू (11,870) और रूस (11,318) हैं.