राजस्थान में सियासी संकट: कांग्रेस के 12 बागी विधायक मानेसर के होटल में...
राजस्थान कांग्रेस के 12 विधायक गुरुग्राम जिले के मानेसर स्थित पांच सितारा होटल आईटीसी ग्रैंड भारत में डेरा डाले हुए हैं. कथित तौर पर इन विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को समर्थन करने का निर्णय ले लिया है. हरियाणा भाजपा के एक शीर्ष सूत्र के अनुसार, ये विधायक सचिन पायलट गुट के हैं. लगभग 40 भाजपा विधायकों को भी इसी होटल में रखा गया है, क्योंकि शीर्ष नेतृत्व को लगता है कि ये कांग्रेस के साथ जा सकते हैं. राजस्थान और दिल्ली के प्रभावी भाजपा नेता इन विधायकों लेकर शनिवार शाम यहां पहुंचे। पायलट ने कथित तौर पर शनिवार शाम इन विधायकों से यहां मुलाकात की.

होटल प्रबंधन ने मुख्य प्रवेश द्वार से कोई 500 मीटर की दूरी पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। सफेद कपड़े में एक दर्जन से अधिक बाउंसर भी मीडिया को होटल से दूर रखने के लिए तैनात कर दिए गए हैं. लगता है यह होटल असंतुष्ट विधायकों और नेताओं के लिए पसंदीदा बन गया है. यह भी पढ़ें:- राजस्थानः सियासी घमसान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात में बुलाई मंत्री और विधायकों की बैठक.
अप्रैल में मध्यप्रदेश के विधायकों को भी यहीं ठहराया गया था, जिसके बाद कमलनाथ सरकार विधानसभा में अल्पमत में आ गई और उसने इस्तीफा दे दिया था. इसके पहले कर्नाटक, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ विधायकों को भी यहां स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग की निगरानी में ठहरने का मौका मिल चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).