बिहार में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस संक्रमितों का आकड़ा, एक दिन में 3 हजार 646 नए मामले आए सामनें
बिहार में अब कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कहा जा रहा है कि कोरोना की जांच बढ़ाए जाने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है. राज्य में शुक्रवार को जहां 71,520 नमूनों की जांच हुई थी, वहीं 3,646 नए मरीज सामने आए थे. इसी तरह, छह अगस्त को जांच की संख्या में और वृद्धि हुई है और 60,254 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 3,416 नए मरीज सामने आए.