Samsung Galaxy Watch Active: साउथ कोरिया में सैमसंग गैलेक्सी की घड़ी एक्टिव2 में ECG फीचर शामिल
सैमसंग ने आखिरकार दक्षिण कोरिया में गैलेक्सी वॉच एक्टिव2 पर ईसीजी व्यावहारिकता को सक्रिय कर दिया है. कंपनी को इस साल की पहली तिमाही में ही ईसीजी और फॉल डिटेक्शन फीचर्स को उपलब्ध कराना था, लेकिन इसमें कुछ देरी हो गई. गैलेक्सी वॉच एक्टिव2 ईसीजी फंक्शन को जारी करने के लिए एफडीए से प्रमाणीकरण मिल चुका है.
सिओल, 8 अगस्त: सैमसंग ने आखिरकार दक्षिण कोरिया में गैलेक्सी (Galaxy) वॉच एक्टिव2 पर ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) व्यावहारिकता को सक्रिय कर दिया है. कंपनी को इस साल की पहली तिमाही में ही ईसीजी और फॉल डिटेक्शन फीचर्स को उपलब्ध कराना था, लेकिन इसमें कुछ देरी हो गई. सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मई में सैमसंग (Samsung) को इस ईसीजी फीचर के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि मंत्रालय से मंजूरी मिली. यूजर्स को इस ईसीजी का इस्तेमाल करने के लिए घड़ी और इसके साथ पेयर्ड स्मार्टफोन पर सैमसंग हेल्थ मॉनिटर ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा.
यह ईसीजी फीचर गैलेक्सी वॉच एक्टिव2 पर उन्नत सेंसर तकनीक का उपयोग करती है जिसकी मदद से यूजर्स अपने दिल की धड़कन का गति को माप सकेंगे और उसकी जांच-परख कर सकेंगे. ईसीजी को मापने के लिए यूजर्स को बस एप को ओपेन कर जिस हाथ में स्मार्टवॉच पहनकर रखा है, उसे एक समतल सतह पर रखना होगा और इसके बाद अपने दूसरे हाथ की उंगलियों के छोर को स्मार्टवॉच के ऊपर वाले बटन पर 30 सेकेंड के लिए रखना होगा.
यह भी पढ़ें: Realme Smartphone: रियलमी ने 3 स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किए नए कलर वेरिएंट
अमेरिका में भी यूजर्स को जल्द ही इस फीचर से रूबरू कराया जाएगा, क्योंकि सैमसंग को पहले ही गैलेक्सी वॉच3 और गैलेक्सी वॉच एक्टिव2 ईसीजी फंक्शन को जारी करने के लिए एफडीए से प्रमाणीकरण मिल चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

