विदेश

COVID-19 Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के आकड़ें 1.92 करोड़ के करीब, अब तक 719,805 संक्रमितों की हुई मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 1.92 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 719,000 से अधिक हो गई हैं. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 19,295,350 थी और इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 719,805 हो गई है.

COVID-19 Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के आकड़ें 1.92 करोड़ के करीब, अब तक 719,805 संक्रमितों की हुई मौत
Coronavirus Outbreak | Representational Image (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन, 8 अगस्त: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 1.92 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 719,000 से अधिक हो गई हैं. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 19,295,350 थी और इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 719,805 हो गई है.

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका (America) संक्रमण के सबसे अधिक 4,940,939 मामलों और 161,328 मौतों के साथ दुनिया का सर्वाधिक प्रभावित देश है. ब्राजील (Brazil) 2,962,442 संक्रमण और 99,572 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Health Update: कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या के साथ खड़े हुए कई सवाल, स्वास्थ्‍य विशेषज्ञ के दिए यह जवाब

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की दृष्टि से भारत तीसरे 2,027,074 स्थान पर है, और उसके बाद रूस 875,378, दक्षिण अफ्रीका 545,476, मेक्सिको 469,407, पेरू 455,409, चिली 368,825, कोलम्बिया 357,710, ईरान 322,567, स्पेन 314,362, ब्रिटेन 310,667, सऊदी अरब 285,793, पाकिस्तान 282,645, बांग्लादेश 252,502, इटली 249,756, तुर्की 238,450, अर्जेंटीना 235,677, फ्रांस 235,207, जर्मनी 216,196, इराक 144,064, फिलीपींस 122,754, इंडोनेशिया 121,226, कनाडा 120,901 और कतर 112,383 है.

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको 51,311, ब्रिटेन 46,596, भारत 41,585, इटली 35,190, फ्रांस 30,327, स्पेन 28,503, पेरू 20,424, ईरान 18,132, रूस 14,698 और कोलम्बिया 11,939 हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).