उत्तर प्रदेश: लखनऊ में 1 दिन में कोरोना के सर्वाधिक 1006 नए मामले दर्ज, राज्य में 6,692 नए मामले आए सामनें
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिन में ही कोरोनावायरस के सर्वाधिक 1,006 नए मामले सामने आए हैं. लखनऊ में शनिवार को 18 मौतें भी हुईं. उत्तर प्रदेश में भी 6,692 मामले के साथ 1 दिन में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए. इससे पहले, 30 अगस्त को 1 दिन में सर्वाधिक 6,233 मामले सामने आए थे.