Bihar Assembly Elections 2020: क्या लोक जनशक्ति पार्टी छोड़ेगी NDA का साथ?
बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के दो घटक दलों जनता दल (युनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में जिस तरह से तानातनी की स्थिति देखने को मिल रही है, उससे यह बात स्पष्ट है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सबकुछ ठीक नहीं है.इधर, लोजपा संसदीय दल की दो दिन पहले हुई बैठक में जिस तरह से 143 सीटों पर तैयारी करने का फैसला किया गया, उसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे हैं, कहीं लोजपा कोई अलग सियासी रास्ता तो नहीं तलाश रही है.