96% Patients Recovered From COVID-19 In Pakistan: पाकिस्तान के करीब 96 फीसदी कोरोना वायरस के मरीज हो चुके हैं ठीक
पाकिस्तान के करीब 96 प्रतिशत कोरोनावायरस मरीज ठीक हो चुके हैं. बुधवार को 'नेशनल कमांड एंड ऑपरेशंस सेंटर' (एनसीओसी) द्वारा जारी एक स्टेटस रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. जियो न्यूज ने बताया कि एनसीओसी के अनुसार, पाकिस्तान भर में अब तक 290,760 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं जो एक महत्वपूर्ण आंकड़ा है और दर्शाता है कि कुल 303,089 मामलों के साथ 95.93 लोग ठीक हुए हैं, इनमें से 5,936 सक्रिय मामले हैं.