देश

PM Narendra Modi 70th Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- मजबूत भारत बनाने वाले महान नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. शाह ने उन्हें राष्ट्र सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश का सर्वप्रिय नेता बताया है. कहा है कि उन्होंने मजबूत भारत बनाने के लिए जीवन का क्षण-क्षण खपा दिया. मैं देश के करोड़ों लोगों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु होने की कामना करता हूं.

PM Narendra Modi 70th Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- मजबूत भारत बनाने वाले महान नेता
अमित शाह और पीएम मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 17 सितम्बर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 70 वें जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. शाह ने उन्हें राष्ट्र सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश का सर्वप्रिय नेता बताया है. कहा है कि उन्होंने मजबूत भारत बनाने के लिए जीवन का क्षण-क्षण खपा दिया. अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जारी संदेश में कहा, राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी.

उन्होंने कहा, एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपा देने वाले ऐसे महान नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मां भारती की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है. मैं देश के करोड़ों लोगों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु होने की कामना करता हूं.

यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi 70th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के जन्मदिन के मौके पर भेजें ये मैसेज और WhatsApp Stickers

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दशकों से अपने अधिकारों से वंचित देश के गरीबों को घर, बिजली, बैंक खाता और शौचालय देना हो या उज्‍जवला योजना से गरीब माताओं के घर गैस पहुंचाकर उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के अटूट संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति से ही सम्भव हो पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).