क्रिकेट

IPL 2020 Update: KKR के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कहा- आंद्रे रसेल के तूफानी अंदाज की बराबरी कोई नहीं कर सकता

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बुधवार को कहा है कि कोई भी वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के तूफानी अंदाज की बराबरी नहीं कर सकता. रिंकू ने उन्हें इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में बताया है. रसेल 2014 में नाइट राइडर्स से जुड़े थे.

IPL 2020 Update: KKR के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कहा- आंद्रे रसेल के तूफानी अंदाज की बराबरी कोई नहीं कर सकता
आंद्रे रसेल (Photo Credits: PTI)

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बुधवार को कहा है कि कोई भी वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के तूफानी अंदाज की बराबरी नहीं कर सकता. रिंकू ने उन्हें इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में बताया है. रसेल 2014 में नाइट राइडर्स से जुड़े थे. पिछले सीजन वो शानदार फॉर्म में थे और इस सीजन में भी वो टीम की अहम कड़ी रहेंगे. केकेआर ने अपनी वेबसाइट पर रिंकू के हवाले से लिखा है, "उनसे बेहतर कोई भी गेंद को मार नहीं सकता। उनके पास काफी ताकत है."

रसेल ने पिछले सीजन 14 मैचों में 510 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204.81 रहा था. साथ ही वह टीम के लिए सबसे ज्यादा 11 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी को रोकने के लिए ब्रिटिश कंपनी की मदद लेगा BCCI

रिंकू ने कहा, "उनके छक्के काफी बड़े होते हैं और मैंने उनके कॉम्पटीशन में कोई बल्लेबाज नहीं देखा है. वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).