Italian Open 2020: इटेलियन ओपन के तीसरै दौर में पहुंचे नोवाक जोकोविच
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने बुधवार को इटेलियन ओपन में पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में जीत हासिल कर ली है. जोकोविच ने इटली के साल्वाटोरे कारयुसो को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी. यह मैच एक घंटे 24 मिनट तक चला.

विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी जोकोविच को हाल ही में अमेरिका ओपन में लाइन जज को गेंद मारने के कारण बाहर कर दिया गया था.
एटीपी की वेबसाइट ने जोकोविच के हवाले से लिखा है, "मेरे लिए यह अच्छी परीक्षा थी. अहम पलों में मैंने जिस तरह से अपने आप को संभाला उससे मैं काफी खुश हूं. मैंने मैंच को नियंत्रण में कर रखा था. क्ले कोर्ट पर जिस तरह मैंने अंक लिए उससे मैं खुश हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).