केरल: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 'लाइफ मिशन' परियोजना की जांच के दिए आदेश
केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सरकार ने आखिरकार, करीब दो महीने के बाद बुधवार को 'लाइफ मिशन' परियोजना की सतर्कता जांच का आदेश दिया. विजयन के लिए, लाइफ मिशन परियोजना 2016 में पद ग्रहण करने के बाद से उनकी चहेती परियोजना रही है. कस्टम, एनआईए, ईडी और इन्कम टैक्स सोना तस्करी, ड्रग और लाइफ मिशन मामले की जांच कर रहे हैं.