देश

Petrol and Diesel Price Today: डीजल के दाम में गिरावट पर 6 दिन बाद लगा ब्रेक, पेट्रोल की कीमत स्थिर

डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट पर बुधवार को ब्रेक लग गया और पेट्रोल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है. देश की राजधानी दिल्ली में बीते छह दिनों में डीजल के दाम में 1.28 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई.

Petrol and Diesel Price Today: डीजल के दाम में गिरावट पर 6 दिन बाद लगा ब्रेक, पेट्रोल की कीमत स्थिर
Representational Image | (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 23 सितम्बर: डीजल (Diesel) के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट पर बुधवार को ब्रेक लग गया और पेट्रोल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है. इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल का भाव बिना कोई बदलाव के क्रमश: 71.28 रुपये, 74.80 रुपये, 77.73 रुपये और 76.72 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. चारों महानगरों में पेट्रोल का दाम भी क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है.

डीजल के दाम में तेल विपणन कंपणियों ने मंगलवार को दिल्ली में 15 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 14 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी. वहीं, पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में आठ पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी. देश की राजधानी दिल्ली में बीते छह दिनों में डीजल के दाम में 1.28 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई.

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: 4 दिनों में 1 रुपया लीटर सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम स्थिर; जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में बुधवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.86 फीसदी की नरमी के साथ 41.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के नवंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 39.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).