मध्यप्रदेश: दमोह में पत्नी के ससुराल न जाने पर ससुर और साली की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में पत्नी के सुसराल न जाने पर हुए विवाद में पति ने ससुर, साली की हत्या कर दी, वहीं पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस नियंत्रण कक्षा से मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के गुठिया अहिरवार की दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के सनकुइया गांव में मुन्नी लाल अहिरवार की बेटी द्रौपदी से शादी हुई थी.
दमोह, 23 सितम्बर: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में पत्नी के सुसराल न जाने पर हुए विवाद में पति ने ससुर, साली की हत्या कर दी, वहीं पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस नियंत्रण कक्षा से मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के गुठिया अहिरवार की दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के सनकुइया गांव में मुन्नी लाल अहिरवार की बेटी द्रौपदी से शादी हुई थी.
गुठिया अपनी पत्नी द्रौपदी को लेने सनकुइयां आया था, द्रौपदी ने ससुराल में हो रहे बर्ताव के चलते पति के साथ जाने से इनकार कर दिया. इस पर विवाद हुआ तो मंगलवार की देर रात को गुठिया अहिरवार ने ससुर मुन्नी लाल, पत्नी द्रौपदी और साली अनी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, गुठिया अहिरवार द्वारा कुल्हाड़ी से किए गए जान लेवा हमले में मुन्नी लाल व अनी की मौत हो गई, जबकि द्रौपदी की हालत गंभीर है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

