Stock Market: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स में 400 अंको से आई उछाल; निफ्टी में 100 अंकों से बढ़त दर्ज
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरूआत तेजी के साथ हुई. आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा उछाल के साथ 38,000 के ऊपर चला गया और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी रुझान तेज बना हुआ था.
मुंबई, 23 सितंबर: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरूआत तेजी के साथ हुई. आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा उछाल के साथ 38,000 के ऊपर चला गया और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी रुझान तेज बना हुआ था. सुबह, 9.38 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 253.71 अंकों यानी 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 37,987.79 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी बीते सत्र से 65.05 अंकों यानी 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 11,218.70 पर बना हुआ था.
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 390.86 अंकों की तेजी के साथ 38,124.94 पर खुला और 38,140.07 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 37,904.26 रहा.
यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price Today: डीजल के दाम में गिरावट पर 6 दिन बाद लगा ब्रेक, पेट्रोल की कीमत स्थिर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 105.10 अंकों की बढ़त के साथ 11,258.75 पर खुला और 11,259.55 तक चढ़ा जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,200.75 रहा. बाजार के जानकार बताते हैं कि बीते सत्र में अमेरिकी बाजार में आई तेजी से घरेलू शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

