क्रिकेट

CSK vs RR, IPL 2020: चेन्नई की पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 16 रनों से दी शिकस्त

शरजाह:राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को आईपीएल-13 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को शरजाह क्रिकेट स्टेडियम में 16 रनों से हरा दिया। यह चेन्नई का दूसरा मैच था। पहले मैच में उसने मुंबई इंडियंस का हराया था जबकि यह राजस्थान का पहला मैच था जिसे जीतकर उसने लीग की विजयी शुरुआत की है.

CSK vs RR, IPL 2020: चेन्नई की पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 16 रनों से दी शिकस्त
स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन (Photo Credits: Twitter / Rajasthan Royals)

शरजाह: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मंगलवार को आईपीएल-13 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को शरजाह क्रिकेट स्टेडियम में 16 रनों से हरा दिया.  यह चेन्नई का दूसरा मैच था. पहले मैच में उसने मुंबई इंडियंस का हराया था जबकि यह राजस्थान का पहला मैच था जिसे जीतकर उसने लीग की विजयी शुरुआत की है. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. चेन्नई मजबूत लक्ष्य के सामने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी.

राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने सिर्फ 32 गेंदें खेलीं और नौ छक्के लगाए.  उनकी पारी में सिर्फ एक चौका शामिल रहा. उनके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने 47 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. कप्तान ने चार चौके और चार छक्के लगाए. यह भी पढ़े: RR vs CSK, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 217 रन का टारगेट, स्मिथ और सैमसन ने जड़े अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स के सामने चेन्नई की हार:

अंत में जोफ्रा आर्चर ने आठ गेंदों पर 27 रन बना टीम को 200 के पार पहुंचाया. वहीं चेन्नई की तरफ से सिर्फ फाफ डु प्लेसिस की अर्धशतक जमा सके. उन्होंने 37 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली जिसमें सात छक्के और एक चौका शामिल रहा.  कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन बनाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).