देश

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया रिटायरमेंट, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लिया है. बिहार सरकार के पुलिस महानिदेशक भापुसे के 1987 बैच के अधिकारी पांडेय ने इससे पहले वीआरएस का आवेदन दिया था, जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया. बिहार के गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी.

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया रिटायरमेंट, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (Photo Credits: Twitter)

पटना, 23 सितंबर : बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले लिया है. बिहार सरकार के पुलिस महानिदेशक भापुसे के 1987 बैच के अधिकारी पांडेय ने इससे पहले वीआरएस का आवेदन दिया था, जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया. बिहार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी.

गुप्तेश्वर पांडेय को पिछले वर्ष बिहार का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था. वे अगले साल फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले थे. इधर, पांडेय के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. हालांकि अब तक पांडेय ने इसकी घोषणा नहीं की है.

यह भी पढ़ें: Bihar Assembly Elections 2020: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- बिहार के DNA को गाली देने वाले अब बिहारी प्राइड की बात कर रहे हैं

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता और पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में पांडेय देशभर में अपने बयानों को लेकर खूब चर्चित हुए थे. तभी से यह कयास लगाया जाने लगा था कि पांडेय बिहार में चुनाव लड़ेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).