Coronavirus Cases in India Update: भारत में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 78.14 लाख के पार, एक दिन में 53,370 नए मामले दर्ज
चार दिन पहले 47,000 से नीचे मामले आने के बाद, कोरोना वायरस के ताजा मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में कुल 53,370 नए मामले सामने आए हैं जबकि 650 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 78,14,682 हो गई है. अब तक कुल 10,13,82,564 नमूनों की जांच हो चुकी है.