Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का कुल आकड़ा 4.2 करोड़ के पार, अब तक 1.143 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
दुनियाभर में कोरोनो वायरस के कुल मामलों की संख्या 4.2 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 1,143,291 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. वर्तमान में मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है. देश में 156,471 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं. वर्तमान में मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है. देश में 156,471 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं.
वाशिंगटन, 24 अक्टूबर: दुनियाभर में कोरोनो वायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या 4.2 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 1,143,291 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 42,114,524 थी, जबकि मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर 1,143,291 हो गया. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा 8,484,991 मामलों और 223,914 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावितों देशों में शीर्ष पर है.
वहीं, 7,761,312 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 117,306 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के अधिकतम मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील 5,353,656, रूस 1,471,000, फ्रांस 1,084,732, अर्जेटीना 1,069,368, स्पेन 1,046,132, कोलंबिया 998,942, मेक्सिको 879,876, पेरू 880,775, ब्रिटेन 834,010, दक्षिण अफ्रीका 712,412, ईरान 556,891, चिली 498,906, इटली 484,869, इराक 445,949 और जर्मनी 417,350 हैं.
वर्तमान में मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है. देश में 156,471 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं. 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको 88,312, ब्रिटेन 44,661, इटली 37,059, स्पेन 34,752, फ्रांस 34,536, पेरू 33,984, ईरान 31,985, कोलंबिया 29,802, अर्जेटीना 28,338, रूस 25,353, दक्षिण अफ्रीका 18,891, चिली 13,844, इंडोनेशिया 13,077, इक्वाडोर 12,528, बेल्जियम 10,588 और इराक 10,513 हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

