बॉलीवुड

Kareena Kapoor Wishes Malaika Arora: करीना कपूर ने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन पर खास अंदाज में किया विश

मलाइका अरोड़ा ने शुक्रवार को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उनकी करीबी मित्र अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक बेहद ही खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

Kareena Kapoor Wishes Malaika Arora: करीना कपूर ने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन पर खास अंदाज में किया विश
मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान (Photo Credits: Instagram)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज (शुक्रवार) को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उनकी करीबी मित्र अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने एक बेहद ही खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. करीना ने इंस्टाग्राम पर मलाइका की एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें मलाइका उनके गाल में किस करती हुई नजर आ रही हैं.

तस्वीर को कैप्शन देते हुए करीना लिखती हैं, "हैप्पी बर्थडे डार्लिग मल्ला..अपने मेल खाते हुए टी-शर्ट के साथ हम यूं ही हमेशा अपने मिल्स और गर्ली नाइट का आनंद उठाते रहे. तुम तो अपने आप में ही एक डिवा हो. मैं तुम्हें ढेर सारे ग्लूटन फ्री ब्रेड, जिन की एक छोटी सी बूंद और बेशक, ढेर सारे आसनों की दुआ देती हूं. तुम्हें खूब सारा प्यार." यह भी पढ़े: Malaika Arora Birthday: अर्जुन कपूर ने लेडी लव मलाइका अरोड़ा की अनदेखी फोटो की शेयर, बर्थडे विश करते हुआ लिखा- Fool 

अब फिल्मों की बात करें, तो वह आने वाले में आमिर खान अभिनीत फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं. यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का आधिकारिक रुपांतरण है. करीना ने हाल ही में दिल्ली में फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).