देश

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से किया संवाद, कहा- नियमित स्कूल जाएं और पढाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जब नव चयनित सहायक अध्यापकों से संवाद किया तो शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं था. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को नियमित स्कूल जाकर पढ़ाने की नसीहत भी दी है.

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से किया संवाद, कहा- नियमित स्कूल जाएं और पढाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 24 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को जब नव चयनित सहायक अध्यापकों से संवाद किया तो शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं था. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को नियमित स्कूल जाकर पढ़ाने की नसीहत भी दी है. संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और झांसी के सात अध्यापकों से बात की. गोरखपुर की निकहत परवीन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूछा कि आप बेटियों की शिक्षा के लिए क्या करेंगी?

इस पर निकहत ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए जो प्रयास मेरी ओर से हो सकेगा, वो करूंगी. इसके साथ ही मैं दिव्यांग बेटियों की शिक्षा पर जोर दूंगी. मेरठ से जगमोहन सिंह ने जब बताया कि मैं परीक्षित गढ़ का रहने वाला हूं तो मुख्यमंत्री ने पूछा कि आप क्या जानते हैं वहां के बारे में? फिर बताने लगे कि उस जगह का नाम प्रतापी राजा परीक्षित के नाम पर पड़ा है. 6000 से अधिक वर्षों का संपन्न इतिहास है वहां का.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस की भाषा बोल रही महबूबा मुफ्ती जाएं पाकिस्तान

आप वहां से हैं यह सौभाग्य की बात है. झांसी से ज्योति गौर से मुख्यमंत्री ने पूछा सहायक अध्यापक के रूप में चयन हुआ है आपका कैसा लग रहा है? ज्योति ने कहा कि सभी लोग बहुत खुश हैं. बहुत अच्छा लग रहा है. योगी ने वाराणसी (Varanasi) की मनीषा थपलियाल से कहा कि आप संस्कृत से हैं, वाराणसी में आपको सेवा का अवसर मिला है कैसा लग रहा है. मनीषा ने कहा बहुत अच्छा लग रहा है. सीएम ने पूछा आप थपलियाल हैं कहां कि रहने वाली हैं . मनीषा ने कहा कि सर मैं वाराणसी की ही रहने वाली हूं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 07:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).