Coronavirus Update In India: भारत में पिछले 24 घंटों में 50,129 नए COVID19 मामले दर्ज, 578 नई संक्रमितों की हुई मौत, कुल पॉजिटिव मामलों का आकड़ा पहुंचा 78.64 लाख पार
पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50,129 नए मामलों और 578 मौतों के साथ भारत में कुल मामलों की संख्या 78,64,811 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,18,534 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. कुल 16,38,961 मामलों और 43,152 मौतों के साथ महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है.