Coronavirus Cases in India: भारत में 80 लाख के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आकड़ा, एक दिन में 508 लोगों की हुई मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 43,893 नए मामले सामने आने और 508 मौतों के साथ कुल मामलों की संख्या 79,90,322 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोरोना के दैनिक मामलों के साथ-साथ मौतों में भी कमी हुई है. कुल मामलों में से वर्तमान में 6,10,803 मामले सक्रिय हैं, जबकि 72,59,509 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.