Honey Singh का बयान, कहा- मैं खुद को नंबर वन नहीं मानता
लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह खुद को किसी भी चीज में नंबर वन नहीं मानते हैं, क्योंकि उनका कहना है कि यह ओहदा सिर्फ उनके प्रशंसकों के लिए है. अपने हर गाने के चार्टबस्टर्स होने के बाद भी वह खुद को नंबर वन नहीं मानते हैं.
लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) खुद को किसी भी चीज में नंबर वन नहीं मानते हैं, क्योंकि उनका कहना है कि यह ओहदा सिर्फ उनके प्रशंसकों के लिए है. अपने हर गाने के चार्टबस्टर्स होने के बाद भी वह खुद को नंबर वन नहीं मानते हैं. हनी सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि यह मेरे प्रशंसकों का प्यार और कड़ी मेहनत का असर है कि जिन गीतों को मैं लोगों के सामने लाता हूं, उन्हें वे बेहद पसंद करते हैं. मैं हर बार कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं."
'अंग्रेजी बीट' (Angreji Beat), 'ब्राउन रंग' (Brown Rang), 'लव डोज' (Love Dose) और 'चार बोतल वोडका' (Chaar Botal Vodka) जैसे कई हिट देने वाले रैपर का कहना है कि लोगों को अक्सर उनका संगीत शुरू में पसंद नहीं आता है, लेकिन उनके ट्रैक के श्रोताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती है. उन्होंने कहा, "लोग शुरुआत में इसे पसंद नहीं करते, लेकिन धीरे-धीरे मेरा संगीत और गाने अधिक सुने जाने लगते हैं. मैं हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं, हालांकि लोग इसे देर से समझते हैं. अंत में लोग इसे पसंद करते हैं. मैं खुद को रैपर कहलाना पसंद नहीं करता. मैं सिर्फ एक मनोरंजनकर्ता हूं." यह भी पढ़े: Honey Singh: रैप सॉन्ग्स से पॉपुलैरिटी पाने वाले हनी सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं रैप स्टार नहीं पॉपस्टार हूं
View this post on Instagram
उन्होंने अंत में कहा, "प्रशंसक नंबर वन हैं और दर्शक आपको नंबर वन बनाते हैं. मैं खुद को किसी भी चीज में नंबर वन नहीं मानता, संगीत में भी नहीं. मेरे प्रशंसक और उनका प्यार नंबर वन है, उनके ऊपर कोई नहीं है."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

