Coronavirus Update: फ्रांस में COVID19 के 35 हजार 641 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1.412 लाख के पार
फ्रांस में कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच 24 घंटे की अवधि में 35,641 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं. फ्रांस में लोग अब सिर्फ काम, स्वास्थ्य आपातकाल, आवश्यक पारिवारिक जरूरतों या घर के पास कम व्यायाम के लिए बाहर जा सकते हैं. एक महीने के लॉकडाउन में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में 5,000 तक कम होंगे.