देश

कोलकाता: मशहूर बंगाली ज्योतिषी जयंत शास्त्री के आवास पर लगी भीषण आग, मौके पर हुई मौत

मशहूर बंगाली ज्योतिषी जयंत शास्त्री की रविवार की सुबह उनके पूर्वी कोलकाता स्थित आवास पर भीषण आग की चपेट में आकर मौत हो गई. पड़ोसियों और स्थानीय निवासियों ने देखा कि शास्त्री के केस्तोपुर बारोवरीतला निवास की दूसरी मंजिल पर आग लगी है.

कोलकाता: मशहूर बंगाली ज्योतिषी जयंत शास्त्री के आवास पर लगी भीषण आग, मौके पर हुई मौत
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता, 1 नवंबर: मशहूर बंगाली ज्योतिषी जयंत शास्त्री (Astrologer Jayant Sastri) की रविवार की सुबह उनके पूर्वी कोलकाता स्थित आवास पर भीषण आग की चपेट में आकर मौत हो गई. पड़ोसियों और स्थानीय निवासियों ने देखा कि शास्त्री के केस्तोपुर बारोवरीतला निवास की दूसरी मंजिल पर आग लगी है. उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया. दो दमकल वाहनों को भेजा गया.

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले सुबह करीब 8 बजे आग की लपटों को देखा. एक अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में घनी आबादी के कारण अग्निशमन अभियान में बाधा आ रही थी. बाद में, शास्त्री का जला हुआ शव उनके घर के अंदर से बरामद किया गया था.

यह भी पढ़ें: Bengali Lakshmi Puja 2020 Wishes: मां लक्ष्मी के इन मनमोहक GIF Images, WhatsApp Stickers, Greetings, Wallpapers, Messages के जरिए प्रियजनों से कहें हैप्पी बंगाली लक्ष्मी पूजा

बरामद शव को ईएम बायपास के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल लाने से पहले ही शास्त्री के शरीर का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बुरी तरह से झुलस चुका था. अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने कहा कि भीषण आग का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).