यूट्यूब सेंशेन भुवन बाम ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घोषणा की कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. भुवन ने लिखा, "बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही. टेस्ट के नतीजे आ गए हैं और मैं कोविड -19 से संक्रमित हो गया हूं."
उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की. भुवन ने लिखा, "इस वायरस को हल्के में मत लेना, मास्क लगाओ, खुद को सैनिटाइज करते रहो और सामाजिक दूरी का पालन करो."
भुवन बाम हुए कोरोना संक्रमित
इससे पहले नामी यूट्यूबर आशीष चंचलानी के परिवार के लोग भी कोरोना संक्रमित हो गए थे. जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये सभी को दी थी.
आपको बता दे कि 26 वर्षीय यूट्यूबर भुवन बाम ने अपने यूट्यूब चैनल 'बीबी की वाइंस' से प्रसिद्धि हासिल की थी. वाइंस बनाने के अलावा वह गाना भी गाते हैं. 'हीर-रांझा', 'सफर' और 'बस में'- ये उनके कुछ ट्रैक हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).