Cristiano Ronaldo YouTube Collab With MrBeast: इंटरनेट पर लगेगी आग, टूटेंगे सारे रिकार्ड्स! क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूट्यूब कोलैब में मिस्टरबीस्ट के साथ मिलकर मचयंगे तहलका
यह यूट्यूब के इतिहास का सबसे बड़ा कोलैब हो सकता है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मिस्टरबीस्ट का वीडियो 21 नवंबर को शाम 7:30 बजे (भारतीय समय) पर UR Cristiano यूट्यूब चैनल पर लाइव होगा.
- Read in
- English
Cristiano Ronaldo YouTube Collab With MrBeast: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुलासा किया है कि वे यूट्यूब सेंसेशन मिस्टरबीस्ट (जेम्स स्टीफन डोनाल्डसन) के साथ मिलकर "इंटरनेट ब्रेक" करने वाले हैं. रोनाल्डो ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल UR Cristiano पर इस बड़ी खबर को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया. बीते कुछ दिनों से इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो (CR7) किसके साथ कोलैब करेंगे. कुछ लोगों ने सोचा कि यह लियोनेल मेसी हो सकते हैं, लेकिन ऐसा होने की संभावना कम थी. सोशल मीडिया पर एक लीक हुई तस्वीर ने संकेत दिया था कि यह कोलैब मिस्टरबीस्ट के साथ होगा, और अब यह खबर पक्की हो गई है. यह भी पढ़ें: पुर्तगाल बनाम पोलैंड मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बाइसिकल किक गोल बना 'गोल ऑफ द राउंड' विजेता
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मिस्टरबीस्ट का धमाकेदार यूट्यूब कोलैब, जानें कब होगा लाइव
🚨BREAKING: Cristiano Ronaldo has collabed with MrBeast for his upcoming video. pic.twitter.com/FydxpuM6V0
— TCR. (@TeamCRonaldo) November 20, 2024
यह यूट्यूब के इतिहास का सबसे बड़ा कोलैब हो सकता है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मिस्टरबीस्ट का वीडियो 21 नवंबर को शाम 7:30 बजे (भारतीय समय) पर UR Cristiano यूट्यूब चैनल पर लाइव होगा.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मिस्टरबीस्ट के साथ यूट्यूब कोलैब
प्रशंसकों में इस कोलैब को लेकर जबरदस्त उत्साह है, और इसे लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं तेज हो गई हैं.यह देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों सुपरस्टार मिलकर क्या धमाल मचाने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

