Diwali 2020: कोरोना संकट के बीच हलवाइयों ने बनाई इम्यूनिटी बूस्टर मिठाई, त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग
कोरोना के कहर को कमजोर करने की कोशिश में हलवाइयों ने इम्यूनिटी बूस्टर मिठाइयां बनाई हैं, जिन्हें ग्राहक इस इस त्योहारी सीजन में खूब पसंद कर रहे हैं. इम्यूनिटी बूस्टर मिठाइयों में सोंठ, तुलसी, अजवाइन, इलायची, काली मिर्च, अदरख, कलोंजी, अश्वगंधा के साथ-साथ गिलोई और हल्दी का भी इस्तेमाल किया गया है.