Brian Jack found COVID19 Positive: व्हाइट हाउस के राजनीतिक मामलों के प्रमुख ब्रायन जैक पाए गए COVID19 पॉजिटिव
व्हाइट हाउस के राजनीतिक मामलों के निदेशक ब्रायन जैक का कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है. अमेरिकी मीडिया ने बुधवार को बताया कि वे व्हाइट हाउस में चुनाव की रात को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
वाशिंगटन, 12 नवंबर: व्हाइट हाउस के राजनीतिक मामलों के निदेशक ब्रायन जैक (Brian Jack) का कोरोना परीक्षण (Coronavirus) पॉजिटिव आया है. अमेरिकी मीडिया ने बुधवार को बताया कि वे व्हाइट हाउस में चुनाव (Election) की रात को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सूत्रों ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि जैक का परीक्षण सप्ताहांत में पॉजिटिव आया था.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ने जैक को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है लेकिन एक बयान में कहा कि पॉजिटिव मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है.
बता दें कि 3 नवंबर के चुनावी दिन के बाद व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट सेक्रेटरी बेन कार्सन और सलाहकार डेविड बॉसी का भी परीक्षण पॉजिटिव आया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

