देश

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश को किया रद्द

तमिलनाडु सरकार ने कक्षा 9, 10, 11 और 12 के लिए 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने के अपने पहले के आदेश को रद्द कर दिया है. साथ ही सरकार ने 100 से अधिक व्यक्तियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामुदायिक और राजनीतिक बैठकों में शामिल होने की मंजूरी को भी वापस ले लिया.

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश को किया रद्द
तमिलनाडु के सीएम के. पलानिस्वामी (Photo Credits: ANI)

तमिलनाडु सरकार ने कक्षा 9, 10, 11 और 12 के लिए 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने के अपने पहले के आदेश को रद्द कर दिया है. साथ ही सरकार ने 100 से अधिक व्यक्तियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामुदायिक और राजनीतिक बैठकों में शामिल होने की मंजूरी को भी वापस ले लिया.

राज्य सरकार ने कहा कि चूंकि बच्चों के अभिभावकों ने स्कूलों के फिर से खोलने पर एकमत नहीं थे, इसलिए इस बारे में दिए गए आदेश को रद्द कर दिया गया है. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि अगले आदेश तक तमिलनाडु में स्कूलों को बंद रखा जाएगा. यह भी पढ़े: तमिलनाडु: मछुआरों की नौकाओं को मुक्त कराने के लिए वाइको ने प्रधानमंत्री मोदी से की अपील 

सरकार ने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को हालांकि 2 दिसंबर को केवल शोधकर्ताओं, अंतिम वर्ष के स्नातकोत्तर और तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए फिर से खोला जाएगा. हालांकि, अन्य छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).