IND vs AUS Series 2020-21: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक्स्ट्रा इनिंग्स का हिस्सा होंगे ग्लेन मैकग्रा और वीरेंद्र सहवाग
भारतीय क्रिकेट टीम को 27 नवंबर से आस्ट्रेलिया में तीन वनडे, तीन टी-20 और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के प्रसारणकर्ता सोनी पिक्च र्स स्पोर्ट्स नेटवर्क (एसपीएसएन) फैंस के अनुभव को बेहतर बनाने और देशभर के दर्शकों के लिए देखने का बेजोड़ अनुभव सुनिश्चित करने के लिए एसपीएसएन एक बार फिर अपना फ्लैगशिप स्टूडियो शो 'एक्स्ट्रा इनिंग्स' लेकर आएगा.