बॉलीवुड

Randeep Hooda-Ileana D'cruz ने खत्म की 'अनफेयर एन लवली' की शूटिंग

अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री इलियाना डीसूजा ने अपनी अगली फिल्म 'अनफेयर एन लवली' के लिए शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म की टीम ने 30 अक्टूबर को शूटिंग शुरू की थी. फिल्म से जुड़े कलाकारों के साथ निर्देशक बलविंदर सिंह जंजुआ ने भी गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फिल्म की शूटिंग के पूरा होने का ऐलान किया.

Randeep Hooda-Ileana D'cruz ने खत्म की 'अनफेयर एन लवली' की शूटिंग
रणदीप हुड्डा (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और अभिनेत्री इलियाना डीसूजा (Ileana D'cruz) ने अपनी अगली फिल्म 'अनफेयर एन लवली' (Unfaire N Lovely) के लिए शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म की टीम ने 30 अक्टूबर को शूटिंग शुरू की थी. फिल्म से जुड़े कलाकारों के साथ निर्देशक बलविंदर सिंह जंजुआ ने भी गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फिल्म की शूटिंग के पूरा होने का ऐलान किया. रणदीप ने लिखा, "मुझे सेट पर रहने और बलविंदर सिंह के फेवरेट होने की याद आएगी. इस फिल्म की रिलीज के लिए बहुत रोमांचित हूं."

इलियाना लिखती हैं, "बलविंदर सिंह जंजुआ और मेरी दोस्ती से कोई जेलस हो रहा है, रणदीप? इस शानदार टीम के साथ काम करने की बहुत याद आएगी. आप सभी को इस कहानी से गुदगुदाने का अब और इंतजार मुझसे नहीं हो रहा है. हैशटैगअनफेयरएंडलवली हैशटैगदैट्सएरैप." यह भी पढ़े: Unfair And Lovely: इलियाना डिक्रूज, रणदीप हुड्डा ने अपने वर्क फ्रॉम होम मोड पर की बात 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

फिल्म के निर्देशक लिखते हैं, "मेरे प्यारे रणदीप, इलियाना और टीम के लिए फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. यहां इसके समाप्त होने के साथ एक नए मजे की शुरूआत भी होने वाली है. हैशटैगअनफेयरएंडलवली हैशटैगदैट्सएरैप." 'अनफेयर एंड लवली' हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बन रही एक फिल्म है. फिल्म एक सांवली लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो त्वचा की गहरी रंगत को लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों और पुरानी सोच से जूझ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).