Kareena Kapoor ने शेयर की बेटे Taimur Ali Khan की ये क्यूट फोटो, फ्रेंच फ्राइज का आनंद लेते दिखे!
करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह फ्रेंच फ्राइज का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर को देखकर मालुम पड़ता है कि मानो तैमूर हाथ में फ्रेंच फ्राइज की प्लेट उठाए उसमें से एक किसी को खाने के लिए दे रहे हैं.
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) ने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह फ्रेंच फ्राइज का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर को देखकर मालुम पड़ता है कि मानो तैमूर हाथ में फ्रेंच फ्राइज की प्लेट उठाए उसमें से एक किसी को खाने के लिए दे रहे हैं.
तस्वीर को कैप्शन देते हुए करीना लिखती हैं, "कोई फ्रेंच फ्राइज खाएगा? थैंक्यू अर्जुन कपूर हमारा ऑफिशियल फोटोग्राफर बनने के लिए." करीना और उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा इस वक्त धर्मशाला में हैं, जहां सैफ अली खान और अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Video: सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ बेटे तैमूर अली खान ने गाया बर्थडे सॉन्ग, फैंस भी हुए सरप्राइज्ड
View this post on Instagram
करीना ने हाल ही में दिल्ली में आमिर खान अभिनीत अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए शूटिंग पूरी की. यह फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का आधिकारिक रुपांतरण है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

