Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 मामले 5.96 करोड़ तक पहुंचा, अब तक 1.40 लाख से अधिक की हुई मौत
वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 5.96 करोड़ से अधिक हो गई है. वहीं घातक संक्रमण से होने वाली मौतें 1,407,000 से अधिक हो गई हैं. अमेरिका कोविड से सर्वाधिक प्रभावित देश है. यहां संक्रमण के 12,589,229 मामले और 259,881 मौत दर्ज की गई हैं. वहीं संक्रमण से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील 170,115 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.