Indoo Ki Jawani के लिए कियारा अडवाणी ने सीखी गाजियाबादी भाषा
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी फिल्म 'इंदु की जवानी ' में अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित है. कियारा ने अपनी आनेवाली फिल्म के लिए गाजियाबादी भाषा बोलचाल सीखी हैं जिसे उन्हें यह किरदार निभाने में सहजता हो सके.
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) फिल्म 'इंदु की जवानी' (Indoo Ki Jawani) में अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित है. कियारा ने अपनी आनेवाली फिल्म के लिए गाजियाबादी भाषा बोलचाल सीखी हैं जिसे उन्हें यह किरदार निभाने में सहजता हो सके. कियारा अबीर सेनगुप्ता (Abir Sengupta) के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो डेटिंग एप के मिसएडवेंचरस के इर्द-गिर्द घूमती है.
कियारा ने कहा, "अबीर को पता है कि इंदु कैसे चलती, बोलती है. साथ ही उन्होंने फिल्म के लिए अच्छे डायलॉग भी लिखे हुए हैं, जिससे फिल्म में और भी जान आ जाएगी. हमने शूटिंग के पहले करीब दो महीनों तक एक साथ समय बिताया, ताकि मैं अपने किरदार इंदु के बारे में अच्छी तरह जान सकूं." यह भी पढ़े: Indoo Ki Jawani Trailer: इंदू की जवानी में डेटिंग एप से जुड़ गया पाकिस्तानी कनेक्शन, कियारा आडवाणी की फिल्म का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
View this post on Instagram
हाल ही में कियारा अडवाणी ने फिल्म 'इंदु की जवानी' के गाने का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इस वीडियो में कियारा गुरु रंधावा के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. जिसमें कियारा बेहद हॉट लग रही हैं. इस टीजर को शेयर कर कियारा ने कैप्शन में लिखा, "नमस्कार जी, मैं किआरा यानी इंदू गुप्ता. अब क्या बताऊं, नाचते नाचते #हील ही टूट गई टीजर सामने आ चुका है. गाना 27 नवंबर को रिलीज होने वाला है." इस वीडियो को 11 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

