Magh Mela 2021: उत्तर प्रदेश के माघ मेला में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों का होगा COVID19 परीक्षण
उत्तर प्रदेश में होने जा रहे माघ मेले में तैनात होने वाले सिविल पुलिस के अलावा एटीएस, एसटीएफ, अर्धसैनिक बलों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बीडीडीएस, दमकलकर्मी और यातायात जैसे अन्य विंग के 5,000 से अधिक लोगों का ड्यूटी शुरू करने से पहले कोविड-19 परीक्षण होगा.