Coronavirus Cases Worldwide Update: दुनिया में कोरोना वायरस के मामले 9.37 करोड़ के पार, अबतक 20 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत
दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 9.37 करोड़ और इस घातक वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 20 लाख से अधिक हो चुकी है. दुनिया में सबसे अधिक 2,35,20,563 मामले और 3,91,922 मौतों के साथ अमेरिका सबसे बुरी स्थिति में है. मामलों की संख्या में ब्राजील तीसरे नंबर पर है और मौतों की संख्या में दूसरे नंबर पर है.