देश

Jallikattu: तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी ने अलंगनल्लुर में प्रसिद्ध जल्लीकट्टू का किया शुभारंभ

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने शनिवार को मदुरै जिले के अलंगनल्लूर में प्रसिद्ध जल्लीकट्टू (बैल पकड़ने के खेल) का शुभारंभ किया.

Jallikattu: तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी ने अलंगनल्लुर में प्रसिद्ध जल्लीकट्टू का किया शुभारंभ
सीएम पलानीस्वामी (Photo Credits: IANS)

चेन्नई, 16 जनवरी : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम (O. Panneerselvam) ने शनिवार को मदुरै जिले के अलंगनल्लूर में प्रसिद्ध जल्लीकट्टू (Jallikattu) (बैल पकड़ने के खेल) का शुभारंभ किया. इस मौके पर पलानीस्वामी ने कहा कि यह अन्नाद्रमुक सरकार थी जो प्रतिबंध के बाद खेल को वापस ले आई. कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान इस खेल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम ने कुछ समय के लिए खेल देखा और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए. फसल उत्सव पोंगल के दौरान खेले जाने वाले तमिलनाडु के पारंपरिक खेल में कुल 800 बैल और 615 प्रतिभागी भाग लेंगे. यह भी पढ़ें : Jallikattu 2021: ‘जल्लीकट्टू’ देखने के बाद राहुल ने कहा-तमिल संस्कृति को जीवंत स्वरूप में देखना बेहतरीन अनुभव रहा

पुरस्कार में सोने के सिक्के, प्लास्टिक की कुर्सियां, बर्तन, नकदी और अन्य सामान शामिल हैं. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बैल पकड़ने वाले को और सर्वश्रेष्ठ बैल मालिक को पुरस्कार के रूप में एक कार दी जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).