देश

Jammu and Kashmir: शीत लहर के बीच घने कोहरे ने जम्मू एवं कश्मीर में जनजीवन को प्रभावित किया

घने कोहरे और धुंध ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के अत्यधिक ठंड को और बढ़ा दिया है. वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान मौजूदा मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान लगाया है.

Jammu and Kashmir: शीत लहर के बीच घने कोहरे ने जम्मू एवं कश्मीर में जनजीवन को प्रभावित किया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 16 जनवरी : घने कोहरे और धुंध ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अत्यधिक ठंड को और बढ़ा दिया है. वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान मौजूदा मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान लगाया है. स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग (मेट) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह के दौरान कोहरे और धुंध ने जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी भागों को ढक दिया. मौसम में देर सुबह तक सुधार होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है."

गौरतलब है कि 40 दिनों तक चलने वाली कठोर ठंड को स्थानीय भाषा में 'चिल्लई कलां' कहा जाता है, वह 31 जनवरी को समाप्त होगा. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2, पहलगाम में माइनस 9.4 और गुलमर्ग में माइनस 5.4 दर्ज किया गया लेह शहर में रात के दौरान न्यूनतम तापमान माइनस 14.0, कारगिल माइनस 19.0 और द्रास माइनस 25.8 दर्ज हुआ. यह भी पढ़ें : Cold Wave: कश्मीर भयंकर शीतलहर की चपेट में, पारा शून्य से कई डिग्री नीचे गिरा

द्रास में कल का अधिकतम तापमान माइनस 8.1 डिग्री सेल्सियस था. जम्मू शहर में 6.2, कटरा में 6.2, बटोत में 7.6, बनिहाल में 5.6 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).