IPL 2021: आईपीएल को बीच में छोड़ सकते हैं डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ जैसे शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर- रिपोर्ट
वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि स्टीव स्मिथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है, हमारे 30 खिलाड़ी, कोच और कमेंटेटर हैं, जो स्वाभाविक रूप से भारत से बाहर निकलने के लिए उत्सुक हैं. बिगड़ते हालात को देखते हुए उन्हें देश भर में स्वास्थ्य के लिहाज से सही स्थिति का सामना करना पड़ रहा है.