देश

Jammu and Kashmir: जम्मू एवं कश्मीर के रामबन में जवान ने ली अपनी जान

जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले के सेना केंद्र में मंगलवार को एक सैनिक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू एवं कश्मीर के रामबन में जवान ने ली अपनी जान
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

जम्मू , 27 अप्रैल : जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) के रामबन जिले के सेना केंद्र में मंगलवार को एक सैनिक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए सैनिक की पहचान कर्नाटक के असंगप्पा मदार के रूप में हुई है.

उन्होंने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल (Service Rifle) का इस्तेमाल कर खुद को बनिहाल इलाके के आर्मी सेंटर के अंदर जाकर शूट कर लिया. गोलियों की आवाज सुनने के बाद, उनके सहयोगी उस स्थान पर पहुंचे जहां वह खून से लथपथ पड़ा था. यह भी पढ़ें : </strong> Delhi High Court: उच्च न्यायालय ने दिल्ली में रेमडेसिविर की किल्लत पर केन्द्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

"उन्हें तुरंत अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि यहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी." पुलिस सूत्रों ने कहा, "एक प्राथमिकी दर्ज की गई और सभी तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2021 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).