भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) ने दुनिया भर में रहने वाले तिब्बती समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री की नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति निधि (पीएम—केयर्स फंड) में योगदान कर इस संकट के समय में भारत का साथ दें.
दिल्ली में लागू लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में एक्टिव कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच चुकी है. वहीं कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 15 हजार से अधिक हो चुकी है.
दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14.91 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 31.4 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है.
कोविड-19 के लिए बनी वैक्सीन की एक खुराक से कोरोनावायरस फैलने का डर केवल आधा ही कम हो सकता है. इसकी जानकारी बुधवार को पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने अपने अध्ययन के बाद साझा की.
यूपी में कोरोना से हालात बहुत बिगड़ते जा रहे हैं. 29,824 नए मरीज मिले हैं, जबकि 33,903 डिस्चार्ज हुए हैं. बुधवार को 266 लोगों की मौत हो गई.
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फॉफ डुप्लेसिस (56) के अर्धशतकों की मदद से बुधवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया.
मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस गुरुवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के 14वें सीजन के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी. मुंबई को अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. उससे पहले टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से हराया था.
बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बावजूद सरकार ने अभी संपूर्ण बंदी की घोषणा नहीं की है. सरकार ने हालांकि नाइट कर्फ्यू नौ बजे रात के बदले शाम 6 बजे से ही लगाने का फैसला लिया है तथा शाम चार बजे ही सारी दुकानें बंद हो जाएंगी. बिहार सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बुधवार को हुई बैठक के बाद संक्रमण की रफ्तार कम करने को लेकर कई फैसले लिए गए हैं.
कोरोना की दूसरी लहर (COVID-19 Second Wave) ज्यादा खतरनाक बताई जा रही है. यह बुजुर्गों के लिए ही नहीं बल्कि युवा और बच्चों को भी इस बार ज्यादा अपनी चपेट में ले रही है. बच्चों के मामलों में अभी तक जो बात सामने आई है उसमें यह ज्यादा खतरनाक नहीं बताया जा रहा है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने बुधवार को घोषणा की कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर स्कॉट कुगलेइजन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)के 14वें सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए आस्ट्रेलिया के केन रिचर्डसन की जगह टीम में शामिल किया जा रहा है.
आस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के लिए बनाया गया बायो-बबल सबसे असुरक्षित है, जोकि उन्होंने भारत में भारत में कोविड-19 के दौरान देखा है. जम्पा और केन रिचर्डसन आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही छोड़कर व्यक्तिगत कारणों से घर लौट गए हैं.
यूपी में एक बेटे ने अपना मां का अंतिम संस्कार करने से इसलिए मना कर दिया, क्योंकि उसकी मौत कोरोना से हुई थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बेटी ने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया.
कोरोना संक्रमित मरीज वैक्सीनेशन करा सकते हैं मगर पूरी तरह स्वस्थ्य होने के चार से आठ सप्ताह के बाद . इस संदर्भ में मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने निर्देश जारी किए हैं.
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो और वीवो ने भारत में चल रही ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए अपना समर्थन देने की बात कही है. वीवो इंडिया ने देश में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए 2 करोड़ रुपये के दान की घोषणा की.
कोविड महामारी की दूसरी लहर के साथ कोरोना के मामलों और मृत्यु दर में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं चेन्नई के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, आईआईटी मद्रास और अन्ना विश्वविद्यालय ने अपनी सेमेस्टर परीक्षाओं और यहां तक कि ऑनलाइन परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है.
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 11 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है. अपनी रिपोर्ट 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक (एडीओ) 2021' में, एडीबी ने यह भी कहा कि कोविड 19 मामलों में हालिया उछाल इस किरवरी को खतरे में डाल सकता है.
टेबल टॉपर चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को यहां फिरोजशाह कोटला के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मैच में तालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदाराबाद से भिड़ेगी.
देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. भारत में लगातार सातवें दिन 3 लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में 3 लाख 60 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
एप्पल ने 2021 की पहली तिमाही में लगभग 48 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत के प्रीमियम बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी है. एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.
उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी में एक हलवाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है.