COVID-19: यूपी में 24 घंटे में 29,824 नए कोरोना मामले, 33,903 डिस्चार्ज, 266 की मौत
यूपी में कोरोना से हालात बहुत बिगड़ते जा रहे हैं. 29,824 नए मरीज मिले हैं, जबकि 33,903 डिस्चार्ज हुए हैं. बुधवार को 266 लोगों की मौत हो गई.
लखनऊ, 29 अप्रैल : यूपी में कोरोना से हालात बहुत बिगड़ते जा रहे हैं. 29,824 नए मरीज मिले हैं, जबकि 33,903 डिस्चार्ज हुए हैं. बुधवार को 266 लोगों की मौत हो गई. इन दिनों तीन लाख 41 एक्टिव केस हैं. इसी तरह 35,903 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने बताया कि प्रदेश में अब तक 8,70,864 लोग संक्रमण बाद स्वस्थ हो चुके हैं. पिछले एक दिन में 1,86,588 नमूनों की जांच की गई. इनमें से 93 हजार से ज्यादा टेस्ट आरटीपीसीआर के जरिए किए हैं.
प्रदेश में अब तक कुल 4,03,28,141 सैंपल की जांच हो चुकी है. इस तरह चार करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है. अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल 3,00,041 एक्टिव केस में से 2,46,169 लोग घर पर अपना इलाज करा रहा हैं. यानि होम आइसोलेशन में हैं. 7,157 संक्रमित लोग निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं और बाकी संक्रमित लोगों का सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि अयुष्मान भारत योजना के तहत भी प्राइवेट अस्पतालों निशुल्क बेड की व्यवस्था की गई है. यह भी पढ़ें : Haryana: हरियाणा में एक दिन में सबसे ज्यादा 95 कोविड मरीजों की मौत, 12,444 नए मामले सामने आए
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में 3759 प्रयागराज में 1261 कानपुर नगर में 1650 वाराणसी में 1909 मेरठ में 1355 गोरखपुर में 1045 ,गौतम बुधनगर में 903 गाजियाबाद में 559 ,बरेली में 1041 झांसी में 634 मुरादाबाद में 546 आगरा में 1076 , मुजफ्फरनगर में 200 सहारनपुर में 280 लखीमपुर खीरी में 366, बलिया में 361 जौनपुर में 532 गाजीपुर में 395 बाराबंकी में 393 अयोध्या में 280 शाहजहांपुर में 381 चंदौली में 337, मथुरा में 351 रायबरेली में 331 प्रतापगढ़ में 360 बिजनौर में 321 मरीज मिले हैं. अन्य जिलों में 300 से कम मरीज पाए गए हैं. सबसे कम 40 मरीज कौशांबी में मिले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

