क्रिकेट

CSK vs SRH 23rd IPL Match 2021: चेन्नई के खिलाफ मिली हार के बाद David Warner ने कहा- मैं अपनी धीमी पारी और हार की जिम्मेदारी लेता हूं

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फॉफ डुप्लेसिस (56) के अर्धशतकों की मदद से बुधवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया.

CSK vs SRH 23rd IPL Match 2021: चेन्नई के खिलाफ मिली हार के बाद David Warner ने कहा- मैं अपनी धीमी पारी और हार की जिम्मेदारी लेता हूं
डेविड वॉर्नर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा है कि आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली सात विकेट की हार की वह वह जिम्मेदारी लेते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फॉफ डुप्लेसिस (56) के अर्धशतकों की मदद से बुधवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया. वार्नर ने मैच के बाद कहा, "मैं अपनी धीमी पारी की जिम्मेदारी लेता हूं. मनीष ने वापसी कर बढ़िया बैटिंग की. केन और केदार ने अंत में बड़े शॉट लगाए. मैंने लगभग 15 गेंदें फील्डर की दिशा में खेली. एक फुल टॉस भी. आज फिरसे हम पावरप्ले में विकेट नहीं चटका पाए."

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. उन्होंने कहा, "चेन्नई के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी और हम मैच में पीछे ही रह गए. केन नंबर 4 पर ही बल्लेबाजी करेंगे. यह उनका रोल है. हमें सकारात्मक रहना होगा. गैप में गेंद को खेलना होगा. हम लढ़ते रहेंगे आगे भी."

यह भी पढ़ें- CSK vs SRH 23rd IPL Match 2021: रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डू प्लेसिस की विस्फोटक बल्लेबाजी, हैदराबाद को इस सीजन की मिली 5वीं हार

चेन्नई की छह मैचों में यह लगातार पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ फिर से टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. हैदराबाद की छह मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम दो अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).