Uttar Pradesh: शादी में हलवाई ने महिला संग किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी में एक हलवाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है.
आगरा, 28 अप्रैल : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी में एक हलवाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म (Misdeed) किया है. यह महिला शादी में खाना पकाने का काम संभाल रही थी. महिला की उम्र तीस साल के आसपास बताई जा रही है. दर्ज शिकायत के मुताबिक, महिला संग दुष्कर्म की घटना होने के बाद वह बेहोश हो गई थी. बाद में होश आने पर वह पुलिस चौकी शिकायत दर्ज करवाने के लिए गई.
आगरा ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा, "महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. पीड़िता को उपचार के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है." यह भी पढ़ें : COVID-19: नोएडा में कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्ति का पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार
आगरा में मंगलवार को उसके पति की शिकायत के आधार पर बरहन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2021 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

